भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ श्री कृष्ण ब्रह्म ज्ञान महायज्ञ का आयोजन
गोरखपुर (उत्तरप्रदेश/ शशि जायसवाल) गोरखपुर जिले के फुटहवा इनार (सरदारनगर ) के गांव फुलवरिया में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री कृष्ण ब्रह्म ज्ञान यज्ञ 2021 का शुभारंभ किया गया
अमर शहीद बाबू बंधू सिंह के वंशज अजय कुमार सिंह उर्फ टप्पू भैया ने बताया कि कलश यात्रा का शुभारंभ शत्रुधनपुर यज्ञ मंडप से तरकुलहा होते हुए निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में बालिकाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया एवं भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाते हुए कलश यात्रा निकाली गई
इस दौरान शहीद बंधु सिंह के वंशज युवा नेता प्रशांत सिंह, शेखर सिंह, पंडित राजकुमार व्यास, प्रकाश चंद्र नन्हे, चंद्रभान गिरी, धनंजय सिंह कौशिक, रणविजय सिंह, नितेश पांडे, संपूर्णानंद पांडे, विदेश भारती, सुरेंद्र सिंह, सचिन भारती, विजेंद्र सिंह, मुराद आलम, गुलाब भारती, पवन एवं अन्य कार्यकर्ताओं सहित अनेक क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

