भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ मण्डल का सशक्त मंडल अभियान

Sep 3, 2021 - 23:04
 0
भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ मण्डल का सशक्त मंडल अभियान

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान, महावीर सैन) भारतीय जनता पार्टी मण्डल की बैठक निजी कार्यालय पर सशक्त मण्डल अभियान के रूप में मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मण्डल महामंत्री अजय यादव ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष संजय सिंह नरूका रहे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी मर्जी से पार्टी में है व पार्टी की रीति नीति को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। अभियान के विधानसभा प्रभारी जिला महामंत्री रामअवतार चौधरी ने कहां की मण्डल प्रवासी मण्डल अध्यक्ष के साथ मिलकर बूथ समिति, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मण्डल कार्यकारिणी का सत्यापन कर मण्डल को और अधिक सशक्त करने का कार्य करेंगे। मण्डल प्रवासी कानसिंह नरूका ने कहा की पार्टी के द्वारा जो कार्य सशक्त मण्डल के लिए बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति का सत्यापन भौतिक रूप से प्रत्येक बूथ पर जाकर किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष प्रमोद विजय, जिला मंत्री दीपक पंडित ने भी अपने विचार प्रकट किए।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रेम नाथ धामानी, भाजपा प्रत्याशी रहे विजय समर्थलाल मीणा, जिला मंत्री जितेंद्र राठौड़, नगर पालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया, मण्डल उपाध्यक्ष सीमा विजय, मण्डल मंत्री दिनेश सेन, सुरजीत सिंह ज्योति सचदेवा, प्रदीप विजय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा, सत्येंद्र सैनी, नरेंद्र अवस्थी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारी प्रदीप शर्मा, एडवोकेट जितेंद्र सैनी, लोकेश रावत, शंभू दयाल सैनी, कजोड़ मल मीणा, पार्षद रूपनारायण मीणा, कालू राम सैनी, प्रीति शर्मा, धर्मचंद सैनी, बंसी सैनी, हरीकिशन सैनी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रीति विजय, पदमा गोयल, राजेश्वरी शर्मा, रश्मि विजय, वंदना शर्मा, प्रमोद शर्मा, शेखर तमोली, प्रकाश दीक्षित, मनोज बटवाड़ा, गोपाल सिंह नरूका, संजय शर्मा, विशाल विजय, राजेंद्र राठौड़, मंगतू राम सैनी, प्रभाती लाल कोली, उमेश नंदेरिया, गोकुल चंद कोली, विनोद शर्मा, नरेश यादव, महावीर सैन, राजपाल मीणा, प्रहलाद योगी, अवधेश साहू, अंकित खंडेलवाल, मदन लाल सैनी, कजोड़ मल सैनी, ताराचंद जोगी, लोकेश शर्मा, सुमंत कुमार शर्मा खेमचंद सैनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................