सब इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, खेरली थाने का समस्त स्टाप हुआ लाईन हाज़िर, सीओ अशोक चौहान किया एपीओ

वर्दी फिर हुई दागदार , थाना परिसर में दुष्कर्म का मामला , सब इंस्पेक्टर दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार.... एक बार फिर खाकी पर दाग लगा है ,वो भी पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला

Mar 9, 2021 - 00:55
 0
सब इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, खेरली थाने का समस्त स्टाप हुआ लाईन हाज़िर, सीओ अशोक चौहान किया एपीओ

खेरली (अलवर,राजस्थान/ दिनेश लेखी) कठूमर लक्ष्मणगढ़ पुलिस सर्किल कार्यालय अंतर्गत थाना खेरली में सब इंस्पेक्टर की काली करतूत सामने आई है। यहां थाने में ही एक महिला से सब इंस्पेक्टर भरत सिंह को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। , इस मामले में आज रेंज आईजी हवा सिंह घुमरिया खेरली थाने पहुंचे वहां उन्होंने इस बात की पुष्टि की , उन्होंने बताया एक 26 वर्षीया महिला ने 2,3 और 4 मार्च को उसके साथ सब इंस्पेक्टर द्वारा थाना परिसर में बने एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया , मामले की गम्भीरता को देखते हुए इसकी जांच राजगढ़ सीओ अंजली जोरवाल को दी गयी ।, इसमे भरत सिंह को आज गिरफ्तार कर लिया गया और पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया ,आईजी ने बताया पीड़िता द्वारा 2018 में ससुराल पक्ष पर दहेज का मामला दर्ज कराया था, उसके बाद पंचायत के समझौते के बाद भी ससुराल पक्ष उसे लेकर नही गए बल्कि उससे जबरन तलाक
 चाहते थे। इस संदर्भ में पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची थी,यह मामला सब इंस्पेक्टर भरत सिंह के पास था,इस दौरान पीड़िता ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं । जिस पर लक्ष्मणगढ़ व्रत पुलिस उप अधीक्षक अशोक चौहान को एपीओ किया। और समस्त खेड़ली थाने कार्यरत समस्त स्टाफ को लाइन हाजिर किया गया वही आज महिलाओं के द्वारा दुष्कर्म करने वाले भरत सिंह जादौन का पुतला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन ही थाने पर फूंका गया। और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व नेताओं के द्वारा थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन भी किया गया सूचना पर मौके पर अलवर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम मय जाप्ते के खेरली थाने पहुंची और स्थिति को शांत किया ऐसे में एसआई भरत सिंह यादव ने राजस्थान पुलिस पर एक दाग लगाया है। महिलाओं का यह कहना है कि खाकी वर्दी में इस तरह के जिस्म के भूखे भेड़िए को काला मुंह कर कर के निकालना चाहिए।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................