सुथार बने उपभोक्ता अधिकार संरक्षण मंच के प्रदेशउपाध्यक्ष

Sep 4, 2021 - 14:49
 0
सुथार बने उपभोक्ता अधिकार संरक्षण मंच के प्रदेशउपाध्यक्ष

सिरोही (राजस्थान) उपभोक्ता अधिकार संरक्षण मंच के राष्ट्रीय महासचिव अजय त्यागी द्वारा कोरोना गाइडलाइंस की पालना करते हुए व्हाट्सएप ग्रुप पर आयोजित मीटिंग मे संगठन का विस्तार किया गया। पूरे भारत से संगठन मे जुडे कार्यक्ताओ की उपस्थिति मे संगठन के विभिन्न प्रदेश स्तरीय, जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय पदाधिकारीयो के मनोनयन की घोषणा करते हुए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से डिजिटल मनोनयन-पत्र जारी किए गए। इस क्रम मे श्री रमेश सुथार पत्रकार  सिरोही  को राजस्थान के प्रदेशउपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। संगठन के बारे मे विस्तार से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मेघराज आचार्य ने भारतीय संविधान मे प्रदत्त उपभोक्ताओ के अधिकारो के बारे मे विस्तार से बताया। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अजय त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन प्रत्येक उपभोक्ता की समस्याओ के समाधान के लिए कृतसंकल्प है और हर हालत मे आप उपभोक्ता के अधिकारो की रक्षा की जाएगी एवं हरसंभव सहायता कर न्याय दिलाया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक श्री वीरेन्द्र अभानी, राष्ट्रीय सह-संयोजक राजेन्द्र जी छंगाणी, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डाॅ नरेश गोयल, राजस्थान प्रदेश प्रभारी पदम सिंह चौधरी, उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष आलोक राज त्यागी आदि  ने अपने विचार प्रकट किए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................