श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

Jun 23, 2021 - 23:35
 0
श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान/महावीर सैन)

भाजपा मंडल राजगढ़ द्वारा मंगलवार को माननीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में पुष्पांजलि अर्पित कर, गोष्ठी का आयोजन मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित के नेतृत्व में संकल्प आई टी आई में किया गया। मंडल महामंत्री अजय यादव ने बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा, बेनी प्रसाद सैनी व जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामानी ने विस्तार से बताया। उनका जन्म बंगाल के कलकत्ता मे हुआ। 33 वर्ष की अल्पायु में वो कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने। भारत के पहले मंत्रिमंडल में वो मंत्री बने लेकिन राष्ट्रवादी चिंतन के चलते मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया और 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की व संस्थापक अध्यक्ष बने। जम्मू कश्मीर में दो संविधान, दो विधान का उन्होंने विरोध किया और रहस्यमयी परिस्थितियों में 23 जून 1953 को उनकी मृत्यु हो गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मंडल महामंत्री अजय यादव, मंडल उपाध्यक्ष हुकुम, सीमा विजय, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति विजय शक्तिकेन्द्र प्रभारी जितेन्द्र सैनी, लोकेश रावत, पार्षद अलका सैनी, हरिकिशन सैनी, धर्मचंद सैनी, नंदकिशोर सैनी, ओमप्रकाश शर्मा, युवा मोर्चा महामन्त्री महावीर सैन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................