श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर हरिदास जी महाराज टीलाद्वारों आश्रम में किया पौधारोपण

Jun 28, 2025 - 11:57
 0
श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर हरिदास जी महाराज टीलाद्वारों आश्रम में किया पौधारोपण

जयपुर(रितीक शर्मा)   सर्व समाज जागृति संघ (रजि) के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा ने शुक्रवार को श्री श्री1008 महामंडलेश्वर हरिदास जी महाराज टीलाद्वारों अरण्नियां कंवरपुरा आमेर आश्रम में सहजन, गुलमोहर,आमला, चंपा हरसिंगार,जामुन,पपीता,खेजड़ी सीताफल, करंज,नीम इत्यादि पौधे आश्रम में लगाने के लिए पहुंचकर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर हरिदास महाराज से चंपा का पौधा लगाकर शुभारंभ किया। पौधा लगाते समय शिक्षा विद राम भारद्वाज सुरेश चंद शर्मा फूलचंद उपस्थित थे। 
संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि पेड़ पौधे लगाने के बहुत फायदे हैं हमें फल और छाया देते हैं पेड़ हवा से हानिकारक गैसें और धूल को सोखकर कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हुए हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं, जो हमारे सांस लेने के लिए आवश्यक है मिट्टी के कटाव को रोकते हैं प्राकृतिक सौंदर्य बढ़ाते हैं, पक्षियों को आवास प्रदान करते हैं, पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती इसलिए अधिक से अधिक पेड़ लगाये। पेड़ लगाओ ग्लोबल वार्मिंग मिटाओ, पेड़ हमारी आशा है पेड़ हमारे रक्षक है किसी भी कीमत पर उनकी रक्षा करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................