शिकायतों को तत्काल गंभीरता से ले दातागंज तहसीलदार अशोक कुमार सैनी

Sep 4, 2021 - 23:11
 0
शिकायतों को तत्काल गंभीरता से ले  दातागंज तहसीलदार अशोक कुमार सैनी

दातागंज (बदायूँ/ उत्तरप्रदेश/ अभिषेक वर्मा) उत्तर प्रदेश के जिला बदायूँ के तहसीलदार दातागंज अशोक कुमार सैनी की अध्यक्षता में दातागंज तहसील सभागार में दिन शनिवार को आयोजन हुआ जिसमे तहसीलदार दातागंज ने  फरियादियों की समस्याओं को सुना समाधान दिवस की शिकायतों के निस्तारण त्वरित गति से कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग कर्मचारी अधिकारी फरियादियों के साथ मृदु व्यवहार करें। समाधान दिवस में शिकायतें मिली। इनमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। वही उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को आदेशित किया कि लोगों की शिकायतो का समय पर निवारण करें। वही दातागंज नायव तहसीलदार राजकुमार सिंह ने  कहा कि फरियादियों की समस्या का निस्तारण गुणवत्ता के आधार पर होना चाहिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उनहोंने निर्देशित किया कि समस्याओं का निस्तरण एक सप्ताह के भीतर किया जाए। सीओ बलदेव सिंह दातागंज ने समाधान दिवस में मौजूद दातागंज सर्किल के सभी प्रभारी इस्पेक्टर को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं का त्वरित गुणवत्ता के साथ समाधान कराने का काम करें। उनसे अच्छा व्यवहार करें, शिकायत आने पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाएगी।साथ ही समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर संतोषजनक निस्तारण होना चाहिए। इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................