हर्षोल्लास से मनाई भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती

Apr 14, 2021 - 21:28
 0
हर्षोल्लास से मनाई भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती

राजगढ़ (अलवर,राजस्थान/महावीर सैन) भारतीय जनता पार्टी मंडल की ओर से भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित के नेतृत्व में धूमधाम से मनाई गई। मंडल महामंत्री अजय यादव ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के बस स्टैंड व बारलाबास स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहेब अमर रहे के नारे लगाए। जिससे पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। उसके बाद कस्बे के संकल्प आईटीआई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी कार्यशैली से बाबासाहेब अंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध नजर आते हैं। वर्तमान मोदी सरकार सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के माध्यम से नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने और सुदृढ़ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामानी, जिला महामंत्री शिवलाल मीणा, नगरपालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया, मंडल विस्तारक राजीव प्रजापत, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका प्रदीप शर्मा, पार्षद रूपनारायण मीणा, हरिकिशन सैनी, बबली सैनी, प्रीति शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सीमा विजय, मीना विजय, सुमन यादव, जितेंद्र सैनी, लोकेश रावत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अशोक जांगिड़, एस सी मोर्चा अध्यक्ष कुंजबिहारी कोली, विशाल विजय, युवा मोर्चा महामंत्री महावीर सैन, राजपाल मीणा, अभिषेक शर्मा, मनीष सैनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................