पुराने बस स्टेण्ड पर हर मिनट मे लग जाता है लंबा जाम, आमजन परेशान

Mar 7, 2021 - 00:48
 0
पुराने बस स्टेण्ड पर हर मिनट मे लग जाता है लंबा जाम, आमजन परेशान

पहाड़ी (भरतपुर,राजस्थान/ उदय सिंह) कस्बे के पुराना बसस्टेण्ड चोराहे पर हर एक मिनट में जाम लगने से आमजन को परेशान का  सामना करना पड रहा है। समस्या समाधान को लेकर प्रशासन गम्भीर नही है।  सड़क निमार्ण से पूर्व सार्वजनिक निमार्ण विभाग ने जाम की समस्या से निजात पाने के लिए सड़को चौडा करने  का काम किया था। जिसमें  प्रशासन के सहयोग से तोडफोड भी की गई थी।लेकिन चौराहे पर लापरवाही के चलते जाम की समस्या का समाधान नही हो सका है। बल्कि समस्या ने ओर विकाराल रूप ले लिया है।हर एक मिनट में जाम की स्थिति बनी रहती हेै पानी भरने जाने वाली महिला,पशुओ आदि का निकलने मे परेशानी उठानी पड रही है। खनन सामग्री से भरे डम्फर तेज गति से दोडते नजर आते हेै  जिससे हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। सड़क के एक तरफ नाला खुला पडा हुआ दूसरी तरफ दो वाहनो के बचाव का रास्ता नही है। उसका मूल कारण सड़क मे घुमाव फुटपाथ पर अतिक्रमण मूल जड बताई जा रही है। हाल में सार्वजनिक निमार्ण विभाग ने नाला निमार्ण किया है। जिस मे केई जगह तो उस पर फिर अतिक्रमण कर लिया गया है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................