जिसे अपनों ने ठुकराया उसे पुलिस ने दिलाया अपनाघर आश्रम में सहारा

Jan 12, 2022 - 09:27
 0
जिसे अपनों ने ठुकराया उसे पुलिस ने दिलाया अपनाघर आश्रम में सहारा

बयाना (भरतपुर, राजस्थान/ राजीव झालानी)। जिस महिला को अपनो ने व समाज ने ठुकराया उसे बेसहारा महिला को पुलिस ने प्रयास कर अपनाघर में सहारा दिलवाया। यह वाक्या है बयाना कस्बे का जहां बीती रात्रि को एक लावारिस महिला ठिठुरती सर्दी में भटकते भटकते अपने दुधमुहे बच्चे के साथ कस्बे की अनाज मंडी स्थित धर्मशाला पहुंची। जिसे रात्रि को धर्मशाला में आश्रय मिल गया। किन्तु सुबह होते ही धर्मशाला कमेटी के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर इस महिला को अधिक समय धर्मशाला में रखने से इंकार कर दिया और पुलिस से अपने साथ ही ले जाने का आग्रह किया। महिला कांस्टेबल के साथ पहुंचे सहायक पुलिस उपनिरीक्षक निर्भयसिंह महिला पुलिस कांस्टेबल की सहायता से इस लावारिस महिला को थाने ले आए। जहां उसे भोजन पानी व आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई। वहीं कस्बे के एक दो लोगों की ओर से महिला व उसके बच्चे को सर्दी से बचाव के लिए कुछ कपडे भी उपलब्ध कराए। पुलिस को लावारिस महिला ने बतया कि वह दिल्ली के शास्त्री नगर की रहने वाली है। उसे मायके व ससुराल वालों ने भी ठुकरा दिया है और वह काफी समय से इधर उधर भटक रही है। महिला की परिस्थिती को देखते हुए पुलिस ने अपना घर सेवा समिती के स्थानीय कार्यकर्ताओं व अपनाघर आश्रम भरतपुर के संचालकों से सम्पर्क कर इस लावारिस महिला को अपनाघर आश्रम भरतपुर भेजा है। जहां इस महिला व उसके छोटे बच्चे की समुचित परवरिश व देखभाल की जाएगी। अपनाघर सेवा समिती के कार्यकर्ताओं ने बताया कि महिला के रिश्तेदारों व परिजनों से सम्पर्क कर व उन्हें समझाबुझा कर छोटे बच्चे के भविष्य को देखते हुए इस महिला को उनके सुपुर्द करने का भी प्रयास किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है