हाथो से नही उतरा था मेंहदी का रंग, उजड गया सुहाग - युवक फौज की तैयारी मे जुटा,दस मई को हुई थी शादी

Jun 18, 2022 - 18:29
Jun 19, 2022 - 22:40
 0
हाथो से नही उतरा था मेंहदी का रंग, उजड गया सुहाग - युवक फौज की तैयारी मे जुटा,दस मई को हुई थी शादी

पहाड़ी। गोपालगढ़ कस्बे के एक नवविवाहिता युवक की पहाडी गोपालगढ़ सडक़ मार्ग पर शनिवार अल सुबह दौड लगाते समय पीछे से केन्ट्रा ने टक्कर मार दी जिसमें युवक ने मौके पर दम तोड दिया। पुलिस शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौप दिया है।

गोपालगढ़ कस्बा निवासी देवेन्द्र २२ पुत्र रामहेत प्रजापत  आईटीआई का छात्र था। प्रतिदिन की तरह अलसुबह फौज में भर्ती होने की तैयारी मे जुटा हुआ था। जो साथीयो के साथ  पहाडी के बरखेडा गांव से दोैड लगाता हुआ गांव लौट रहा था। पहाड़ी की तरफ से लापरवहाी से तेज गति से  गोपालगढ़ की तरफ जा रही एक केन्ट्रा ने टक्कर मार दी । देवेन्द्र  गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके से चालक गाडी लेकर फरार हो गया। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुच गई शव को कब्जे में लेकर पहाडी सीएचसी में ले आई। जहॉ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।

दस मई को हुई थी शादी
देवेन्द्र प्रजापत की दस मई को शादी हुई थी। पत्नि के हाथो मे रंची सुहाग की मेहन्दी अभी छूटी भी नही थी। उसका सुहाग उजड गय। पत्नि, परिवार जनो का  रो-रो कर बुरा हाल था। गांव मे संनाटा पसर गया।  कस्बे का आमजन घटनास्थल पहुचकर देवेन्द्र की व्यवहार की प्रशंसा करने से नही थक रहा था। लोग परिजनो को ढढास बधाने मे जुटे हुए थे।र मृतक भाई भूपेन्द्र का कहना था भाई आईटीआई के पढाई के साथ सेना मे भर्ती होने के लिए प्रतिदिन दौड करता था।उसका के भाई का सपना अधूरा रह गया है। देवेन्द्र कहता था की उसे शहीद भगत सिह की फोटो छपी टी शर्ट  पहन कर दोड लगाने मे आनन्द आता है। जिसे वह बडे शोक से पहनकर दोड करता था। आज भी उसने उसी को पहन रखा था।घटना की रिर्पोट मृतक के  पिता रामहेत ने एक केन्ट्रा चालक  के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के  बाद शव परिजनो को सौप दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................