कॉलेज हॉस्टल का गेट गिरने से दो बच्चों की मौत, 4 घायल

Mar 15, 2021 - 16:55
 0
कॉलेज हॉस्टल का गेट गिरने से दो बच्चों की मौत, 4 घायल

उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज के छात्रावास का है जहां पुराने जर्जर गेट के गिरने से सोमवार शाम दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए हादसा कॉलेज के गेट पर तब हुआ जब बच्चे गेट के समीप खेल रहे थे और काफी समय से छात्रावास में कोई भी नहीं रह रहा था गेट गिरने से दो बच्चों की दबने से मौत हो गई जिससे चारों तरफ हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे और हादसे का जायजा लिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला भाटपाररानी थाना क्षेत्र के खरहरी गांव का बताया जा रहा है  7 वर्षीय सतीश और 6 वर्षीय खुशी मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ कस्बे के स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज छात्रावास के गेट पर खेल रहे थे इस दौरान छात्रावास का पुराना जर्जर भारी-भरकम गेट उनके ऊपर गिर गया जिससे हादसे में सतीश और उसकी ममेरी बहन खुशी की मौत हो गई जबकि खुशी का 5 वर्षीय भाई रोशन एवं 6 वर्षीय पूनम 8 वर्षीय निशा और 6 वर्षीय अमीशा गंभीर रूप से घायल हो गए
हादसे के बाद बच्चों के रोने चीखने की आवाज पर पहुंचे परिजनों ने बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां सतीश और खुशी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया एवं दो अन्य को उपचार के बाद घर भेज दिया जबकि दो लोगों का अभी इलाज चल रहा है मौके पर पहुंचे एसडीएम ओम प्रकाश बरनवाल ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया हादसे के बाद परिवारों में मातम छा गया डॉक्टर की पुष्टि के बाद दो बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

रिपोर्ट – शशि जायसवाल 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................