गाँव गण्डाला में मृत मिले दो कौए बने चर्चा का विषय

Jan 17, 2021 - 22:11
 0
गाँव गण्डाला में मृत मिले दो कौए बने चर्चा का विषय

बहरोड़ (अलवर,राजस्थान/ योगेश शर्मा) रविवार की सुबह बहरोड़ उपखण्ड के गण्डाला गाॅव में हनी यादव के घर के पीछे दो मृत कौवे पाये गये। जो गाॅव में चर्चा का विषय बन गये। ग्रामीणों ने इन कौवों की मोत का कारण बर्ड फ्लू मानकर तत्काल सरपंच प्रतिनिधि जोगेन्द्र सिंह को सूचना दी। जिनकी सूचना पर मैडिकल विभाग से पहूॅचे पशुधन सहायक अभिमन्यू ने पूर्ण सावधानी बरतते हुए सरपंच प्रतिनिधि योगेन्द्र सिंह, पूर्व उप्र प्रधान विक्रम सिंह की उपस्थिति में उन दोनों कौवों गड्डा खोदकर दबा दिया। रविवार की सुबह बहरोड़ उपखण्ड के गण्डाला गाॅव में हनी यादव के घर के पीछे दो मृत कौवे पाये गये। जो गाॅव में चर्चा का विषय बन गये।

ग्रामीणों ने इन कौवों की मोत का कारण बर्ड फ्लू मानकर तत्काल सरपंच प्रतिनिधि जोगेन्द्र सिंह को सूचना दी। जिनकी सूचना पर मैडिकल विभाग से पहूॅचे पशुधन सहायक अभिमन्यू ने पूर्ण सावधानी बरतते हुए सरपंच प्रतिनिधि योगेन्द्र सिंह, पूर्व उप्र प्रधान विक्रम सिंह की उपस्थिति में उन दोनों कौवों गड्डा खोदकर दबा दिया। पशुधन सहायक अभिमन्यू ने बताया कि गण्डाला में दो मृत कौवे मिलने की सूचना मिली थी। जिनको मौके पर पहूॅचकर गड्डा खोदकर दफना दिया गया है। साथ ही कहा कि अगर गाॅव में और भी कहीं ग्रुप में मृत पक्षी मिलते हैं तो तुरन्त हमें सूचना दें। उच्च अधिकारियों को अवगत करवाकर उनकी सैम्पलिंग करवाई जायेगी। आपको बता दें कि गण्डाला गाॅव के पशु अस्पताल में सालों से चिकित्सक का पद खाली पड़ा है। जिसके चलते एकमात्र पशुधन सहायक से पशु अस्पताल चल रहा है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................