मिशन शक्ति के तहत सीओ बलदेव सिंह ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Sep 1, 2021 - 19:44
 0
मिशन शक्ति के तहत सीओ बलदेव सिंह ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

दातागंज (बदायूँ, ऊत्तरप्रदेश/ अभिषेक वर्मा) उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले के थाना उसावाँ क्षेत्र के स्वामी धूमऋषि स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत दिन बुधवार को दातागंज सर्किल सीओ० बलदेव सिंह द्वारा छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम किया गया साथ ही सी ओ बलदेव सिंह द्वारा जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित करते हुए उन्होंने  कहा कि  छात्राएं स्वयं आत्मनिर्भर बनकर अपनी रक्षा कर सकती हैं तथा मुसीबत पड़ने पर वह किसी से भी मुकाबला कर सकती है वही  सीओ ने कुछ छात्राओं को मंच पर बुलाकर उन्हें आत्म रक्षा के लिए कुछ दांव बी बताए एवं कहा कि तीन चीजों का विशेष ध्यान रखे शिक्षा, स्वास्थ एवं सुरक्षा। सीओ० बलदेव सिंह  दातागंज ने महिला शक्ति  पावर हेल्प लाइन 1090, यूपी 112, हेल्प लाइन 181, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 , 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,108, एंबुलेंस सेवा,102 स्वास्थ्य सेवा , 101 फायर ब्रिगेड आग लगने सूचना इत्यादि नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए छात्राओं को  आत्मरक्षा के गुणों को सीखते हुए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए

साथ ही सीओ दातागंज ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशन में मिशन शक्ति कार्यक्रम चलने पर महिलाओं को बल मिला है जिससे नारियों को शक्ति बड़ी  है। इस दौरान  छात्राओं द्वारा किए गए सवालों के भी जवाब सीओ० दातागंज द्वारा दिए गए। वही दूसरी ओर  उसावाँ थाना प्रभारी प्रकाश कुमार के निर्देशन में पुलिस की एन्टी रोमियो  टीमों द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला सिपाही मरजीना खातून द्वारा  स्कूल, कालेज, गली मोहल्लों, चौराहों, मुख्य बाजारों व बस स्टैंड आदि स्थानों पर जाकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए निगरानी भी रखी जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................