नगर पालिका वैर अध्यक्ष चुनाव 2026: भारतीय जनता पार्टी से ललितेश धाकड़ ने दाखिल किया नामांकन
वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) नगर पालिका वैर के अध्यक्ष पद के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से प्रत्याशी ललितेश धाकड़ ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। ललितेश धाकड़ एडवोकेट पूरन चंद धाकड़ की पत्नी हैं। हाल ही में संपन्न हुए।
नगर पालिका वार्ड पार्षद चुनावों में ललितेश धाकड़ ने वार्ड नंबर 3 से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी।नामांकन दाखिल करने के दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। अब सबकी निगाहें नगरपालिका अध्यक्ष पद के आगामी मतदान और नतीजों पर टिक गई हैं।

