भाजपा केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान की सरकार को अस्थिर करने पर युवा कांग्रेस के सानिध्य में केंद्रीय मंत्री का फूंका पुतला

Jul 20, 2020 - 20:01
 0
भाजपा केंद्र सरकार द्वारा राजस्थान की सरकार को अस्थिर करने पर युवा कांग्रेस के सानिध्य में केंद्रीय मंत्री का फूंका पुतला

कन्टालिया,पाली 
कन्टालिया :- डाक बंगले के सामने युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अक्षयपालसिंह रडावास व उपाध्यक्ष जगदीश डी गहलोत के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंक कर विरोध प्रर्दशन किया गया। जिस प्रकार आज प्रदेश में राजनीतिक हालात है उसकी जिम्मेदार भाजपा और भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व के सह पर यह कुकृत्य किया जा रहा है। राजस्थान की सरकार को अस्थिर करने का कार्य जो भाजपा की केंद्र सरकार कर रही है व बहुत ही निंदनीय व अलोकतांत्रिक है ।ऐसा कुकृत्य पूर्व में भी कर्नाटक व मध्यप्रदेश में किया है उसी तर्ज पर राजस्थान में भी करने की कोशिश कर रहे है। चुनी हुई सरकारों को इस प्रकार से अस्थिर कर भाजपा सत्ता हासिल करने की सोच रखना उचित नही है।
इस मौके पर डॉ पोपट भाई पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट नगेन्द्रसिंह गुर्जर, पुखराज जाट, मोहमद खान पठान, एडवोकेट राजेश सोलंकी, रज्जाक खां पठान, निसार मोहमद, पारस प्रजापत, हेमन्त गहलोत,भरत सोनी, सुरेश सांखला, रतन जीनगर, हिमांशु मीणा, पंकज चौहान, राकेश, तरुण राजक, गोविंद जलवानिया, गणपत डांगी, कमलेश चूंडावत, देवेन्द्र, शंकर राणा आदि अनेक उपस्थित रहे

  • संवाददाता नरेश कुमार परिहार की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................