अज्ञात व्यक्ति ने राइजिंग लाइन के वाल्व में डालें पत्थर, पेयजल सप्लाई हुई बाधित

बर्डोद (अलवर,राजस्थान/ मनीष सोनी) बर्डोद कस्बे के भैरू जाट चौपाल पर स्थित पेयजल राइजिंग लाइन के वाल्व में गुरुवार देर सांय को अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर डाल दिए। जिसके कारण वाल्व में चाबी नहीं लगने की वजह से विभिन्न क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति बाधित रही। पेयजल नहीं आने पर ग्रामीणों ने स्थानीय जलदाय विभाग के कर्मचारियों से पेयजल नहीं आने की वजह जानी तो उन्होंने वाल्व में पत्थर डाल देने,ए़ंव जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया है की बात बताई। वहीं मामले की जानकारी मिडिया में आने के बाद स्थानीय लोगों ए़ंव जलदाय विभाग के कर्मचारी दीपचंद वर्मा, रामशरण, धर्मवीर सहित अन्य के सहयोग से पेयजल राइजिंग लाइन के वाल्व से पत्थर हटवाकर पेयजल सप्लाई सुचारू की गई।






