बिना मस्टरोल लिए नाला निर्माण कार्य कराने पर ग्रामीणों ने अधिकारियों को की शिकायत

Jan 31, 2022 - 21:18
 0
बिना मस्टरोल लिए नाला निर्माण कार्य कराने पर ग्रामीणों ने अधिकारियों को की शिकायत
फोटो- बर्डोद। मौका देखने के दौरान ग्रामीण से नोंक-झोंक करते हुए ग्राम विकास अधिकारी

बर्डोद (अलवर, राजस्थान/ मनीष सोनी) ग्राम पंचायत बर्डोद में खेल मैदान के समीप स्थित बर्डोद बेरापुर लिंक रोड पर ग्राम पंचायत द्वारा बिना मस्टरोल लिए नाला निर्माण कार्य शुरू करने की ग्रामीणों ने अधिकारियों को शिकायत की। अधिकारियों को शिकायत करने पर जांच करने पहुंची कनिष्ठ अभियंता मीना कुमारी ने निर्माण कार्य का मौका देखा। मामले के संदर्भ में जब हमने पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी से जानकारी चाही तो उन्होंने मोबाइल पर बात नहीं की। जबकि बहरोड़ विकास अधिकारी केवल कृष्ण कुमार का कहना है कि बिना मस्टरोल लिए निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता। वहीं जांच करने पहुंची कनिष्ठ अभियंता मीना कुमारी के मौका देखने के दौरान लोगों ने कनिष्ठ अभियंता को बिना मस्टरोल लिए निर्माण कार्य करने की जानकारी दी तो उन्होंने कहा कि जो हो गया छोड़ो,मैंने कह  दिया है। कल मिल जाएगी। 
वहीं एक ग्रामीण की बर्डोद ग्राम विकास अधिकारी से नौक झौंक भी हुई। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत बर्डोद सरपंच पूजा निंभोरिया पर दो दिन पूर्व ही ग्राम पंचायत के सरकारी दस्तावेजों में छेड़छाड़ करने के सम्बन्ध में बहरोड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है