वार्ड पंचों ने सरपंच ए़ंव सचिव पर लगाया मनमानी करने का आरोप, नारेबाजी कर जताया रोष

Jun 17, 2021 - 21:20
 0
वार्ड पंचों ने सरपंच ए़ंव सचिव पर लगाया मनमानी करने का आरोप, नारेबाजी कर जताया रोष

बर्डोद (अलवर,राजस्थान) ग्राम पंचायत मुख्यालय बर्डोद पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दर्जनों वार्ड पंचों ने स्थानीय सरपंच पूजा निंभोरिया ए़ंव ग्राम विकास अधिकारी संजय गुप्ता पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मुख्यद्वार के आगे सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ  नारेबाजी कर रोष जताया। ग्राम पंचायत बर्डोद के वार्ड के पंचों ने बताया कि ग्राम पंचायत बर्डोद में विकास कार्य के लिए करीब 88 लाख रू की राशि आई हुई है। जिसके बाद भी कस्बे में विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया नहीं की जा रही है। हम लोगों द्वारा सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी को बार बार कहने के बाद भी कोई टेंडर प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो रही। जबकि उपखंड बहरोड़ की विभिन्न ग्राम पंचायतों में टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। लेकिन सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। पंचों ने बताया कि सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य कर्मचारियों का पंचायत मुख्यालय पर कोई ठहराव नहीं रहता है। 
जिसके कारण ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से वंचित हो रहे हैं। और छुट्टी के दिन अन्य लोगों के साथ पंचायत मुख्यालय पर बैठक करते हैं।  वार्ड पंचों ने बहरोड़ उपखंड के प्रशासनिक अधिकारियों, ए़ंव जिला प्रशासन के अधिकारियों से व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्राम पंचायत बर्डोद के वार्ड पंच राधेश्याम लखेरा, ईशान सिंह चौहान, श्याम सिंह, अशोक जांगिड़, मनफूल सैनी, संदीप सैनी, नवनीत ओला, सुभाष सैनी, राजेश कुमार, विक्रम सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 
पूजा निभोंरिया (सरपंच ग्राम पंचायत बर्डोद) का कहना है कि:-  ग्राम पंचायत के कुछ वार्ड पंच अपनी राजनीति चमकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। कस्बे में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। वार्ड पंचों की मौजूदगी ,और सरकारी निर्देशों की पालना के तहत टेंडर प्रक्रिया कार्य किया जाएगा। 
संजय गुप्ता ( ग्रामविकास अधिकारी ग्रामपंचायत बर्डोद) का कहना है कि:- मेरे पास ग्राम पंचायत बर्डोद और गुर्जरवास पंचायत का चार्ज है। कोराना का समय चल रहा है। कोई छुट्टी नहीं है। ना ही मैंने किसी के साथ पर्सनल  बैठक की है। विज्ञप्ति जारी कर टेंडर प्रक्रिया का कार्य किया जाएगा। 

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................