कोंग्रेस के जिलाध्यक्ष व जिलापाध्यक्ष का बसेठ मे जोरदार स्वागत

Jul 18, 2021 - 22:58
 0
कोंग्रेस के जिलाध्यक्ष व जिलापाध्यक्ष का बसेठ मे जोरदार स्वागत

कठूमर (अलवर,राजस्थान/ जीतेंद्र जैन) जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष योगेश मिश्रा व जिला उपाध्यक्ष अवधेश बैरवा का ग्राम बसेठ में स्वागत-सम्मान किया गया,  इस दौरान आगामी जिला परिषद् व पंचायतीराज चुनाव पर जिलापाध्यक्ष अवधेश बैरवा से कार्यकारी जिलाध्यक्ष याेगेश मिश्रा ने विचार विर्मश किया 
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बसेठ में वार्ड नं 30 से कांग्रेस जिलापार्षद प्रत्याशी सरोज प्रहलाद जाटव बसेठ ने अपने आवास पर कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा व जिलापाध्यक्ष अवधेश बैरवा का साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान युवा नेता पीकू श्याम शर्मा, पूर्व जिला पार्षद रूपसिंह यादव,  हांजी अनवर शाजिद खां कांग्रेस कमेटी अलवर, कठूमर ब्लॉक प्रभारी सादिक खां, कठूमर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिब्बोराम गुर्जर बराड़ा,  विशंभर चौधरी सरपंच सहित गणमान्य लोगों का भी साफा बंधन कर सम्मान किया गया। इस माैके पर गोपाल ठेकेदार, सुपरिया राठी, संतोष कैरव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................