पुलिस ने युवक को उठाया तो पत्नी ने जहर खाकर दे दी अपनी जान: चार पुलिसकर्मी निलंबित

Apr 5, 2023 - 11:02
Apr 5, 2023 - 11:08
 0
पुलिस ने युवक को उठाया तो पत्नी ने जहर खाकर दे दी अपनी जान: चार पुलिसकर्मी निलंबित

मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का है जहां थाना जगनेर क्षेत्र में पुलिस ने सट्टे के शक में दबिश देकर एक युवक को उसके घर से हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा युवक को उठाए जाने पर पत्नी इस कदर डर गई कि उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी।

बताया जा रहा है कि जगनेर थाना क्षेत्र के रहने वाले मनोज के घर पुलिस ने  सोमवार की रात को दबिश देते हुए आईपीएल सट्टे के शक में उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी की जानकारी जैसे ही उसकी पत्नी को हुई तो उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। वहीं इस बात की खबर आग की तरह क्षेत्र मे फ़ेल गई जब ग्रामीणों को लगी तो उनमें आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए।
परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक युवक पर मनोज के बीस हजार रुपये बकाया थे। उससे तकादा करने पर साजिश के तहत मनोज को पुलिस से पकड़वाया गया। घटना के बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  इस मामले में पुलिस कमिश्नर डा प्रीतिंदर सिंह ने एक उपनिरीक्षक और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है