सावन मास के सोमवार पर जलाभिषेक करने से मनोकामना पूर्ण होती है:-महंत राजेंद्र दास

सावन का दूसरा सोमवार, भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए उमड़े भक्त

Aug 3, 2021 - 17:17
 0
सावन मास के सोमवार पर जलाभिषेक करने से मनोकामना पूर्ण होती है:-महंत राजेंद्र दास

लक्ष्मणगढ़ (अलवर,राजस्थान/गिर्राज प्रसाद सोलंकी) सावन के महीने का शिव भक्तों को भी इंतजार रहता है लोग सुबह-सुबह ही शिव मंदिरों में शिव का जलाभिषेक करने के लिए निकल पड़ते है . माना जाता है कि शिव भोले है और जो कोई भी सच्चे मन से उनकी पूजा करता है उसकी मनचाही कामना पूरी होती है. कनखल में शिव की ससुराल है और शिव की ससुराल में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में सावन में ओर सोमवार को जलाभिषेक करने से मनोकामना पूरी होती है. मानते हैं कि सावन के माह में भगवान शिव कनखल में ही विराजते हैं और उनसे जो मांगों वो उसे पूरा करते हैं
कोरोना वायरस के संक्रमण काल के बीच  सावन का दूसरा सोमवार मनाया जा रहा है. सावन के सोमवार शिव की भक्ति का सबसे अच्छा और प्रिय दिन मना जाता है. मान्यता है कि भगवान शिव को सोमवार के दिन  शिव की भक्ति और उनका जलाभिषेक करने पर शिव की अपार कृपा मिलती है. माना जाता है कि भगवान शिव सावन के पूरे महीने अपनी ससुराल कनखल स्थित दक्षेश्वर प्रजापति में ही निवास करते हैं और यही से सृष्टि का संचालन करते हैं. सावन में जलाभिषेक करने से भगवान शंकर प्रसन्न होते है और भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं. कस्बा लक्ष्मणगढ़ में आज क्या महिलाएं क्या बच्चे युवक युक्तियां भोले की आराधना में भक्ति भाव से जुड़े हुए भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन करने में अपनी अपनी बारी का इंतजार करते रहे और दोपहर तक भगवान का  जलाभिषेक होता रहा लक्ष्मणगढ़ कस्बे सहित जावली , हरसाना, बिचगांवा, बूडोली, सहित अनेको गांव में शिव की आराधना होती रही।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................