अपनाघर सेवा समिति की महिला इकाई ने किए घडे व मास्क वितरित

Jun 2, 2020 - 02:28
 0
अपनाघर सेवा समिति की महिला इकाई ने किए घडे व मास्क वितरित

बयाना 01 जून। गंगादशहरा महोत्सव सोमवार को अपनाघर सेवा समिती की महिला इकाई की ओर से धार्मिक व परोपकारी कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। जिनमें समिती की कार्यकर्ताओं सहित अन्य महिलाओं ने भी बढचढ कर भाग लिया और गंगा दशहरा पूजन कर सभी की सुख समृद्धि की कामनाऐं की। समिती की सचिव इंदु शर्मा के अनुसार इस अवसर पर गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को भी खरबूजे तरबूज व शीतल मधुर शर्बत व मास्क सहित भीषण गर्मी के मौसम में पीने के ठंडे पानी के लिए मिट्टी के पारम्परिक घडे भी निशुल्क वितरित किए गए।

राजीव झालानी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow