कोटकासिम में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब

Oct 2, 2021 - 20:37
 0
कोटकासिम में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब

कोटकासिम (अलवर,राजस्थान/ संजय बागड़ी) कोटकासिम कस्बे में भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को पंचायती राज चुनाव में टिकट की दावेदारी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यालय पर किशनगढ़ बास के पूर्व विधायक राम हेत सिंह यादव व मंडल अध्यक्ष रामनिवास यादव सहित पंचायत समिति संयोजक करण सिंह यादव व सह संयोजक सुरेंद्र सिंह जांगिड़,  मंडल संयोजक महंत अशोक कौशिक मौजूद रहे। इस दौरान आने वाले चुनावों में भाग्य आजमाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के भारी संख्या में आवेदन भी प्राप्त हुए। 

वार्डों का पहले सर्वे कराया जाएगा, सर्वे के आधार पर ही टिकिट वितरण किया जायेगा

पूर्व विधायक ने कहा की चुनाव से पूर्व सरसरी तौर पर हर वार्ड में सर्वे करवाया जाएगा। पार्टी सर्वे करवा कर ही टिकट जारी करेगी। इसमें किसी भी प्रकार का फेरबदल नहीं होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया की आने वाले पंचायती राज चुनावों में भाजपा की जीत पक्की करनी है और कोटकासिम में हमें भाजपा का प्रधान बनाना है। इस दौरान दोनों जिला परिषद वार्ड के भी भावी उम्मीदवारों ने सीसीआवेदन पेश किए।
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................