यदुवंशीय महासंघ के पदाधिकारी ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन

Oct 26, 2020 - 21:12
 0
यदुवंशीय महासंघ के पदाधिकारी ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन

बहरोड अलवर

बहरोड़ - यदुवंशीय महासंघ के प्रदेश सचिव सत्य कपूर यादव ने दहमी गौशाला जाकर गौ वंश को गुड खिलाया, पौधारोपण किया व रक्तदान किया एवं गरीब बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया। खास बात यह रही कि जब गरीब बच्चों के साथ यदुवंशीय महासंघ के प्रदेश सचिव सत्य कपूर यादव ने जन्मदिन मनाते हुए केक काटा तो उनकी चेहरों पर चमक दिखाई दी। प्रदेश सचिव सत्य कपूर यादव ने नेक कार्य की मिसाल देते हुए बताया कि सामाजिक व आर्थिक समानता की मुहिम को संबल देते हुए अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से झुग्गी- झोपड़ी के कचरा बीनने वाले गरीब बच्चों के साथ केक काटकर मनाया। साथ ही हेमंत यादव के नेतृत्व में चांदीचाना गांव में वृक्षारोपण भी किया गया व कैलाश हॉस्पिटल बहरोड़ जाकर युवा टीम के सभी साथियों ने रक्तदान किया।

टीम की तरफ से रक्तदान 31 यूनिट किया गया व प्रदेश महासचिव राजबीर यादव जी ने बताया कि अपने जन्मदिन पर फिजूल खर्चा नहीं करने की अपील की। उसने कहा कि जन्मदिन पर हजारों रुपयों पार्टी पर खर्च करने की जगह गौ वंश के लिए दान करना चाहिए। इससे पशुओं को भोजन मिलता है एवं हमें पुण्य प्राप्त होता है। इस मौके प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय यादव, युवा जिला महासचिव योगेश यादव, अशोक यादव, सतपाल यादव, मोहित यादव, विक्रम हाजीपुरिया, वीरसिंह यादव आदि साथीगण मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................