रामगढ़ में हनुमान जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य आयोजनों के साथ विशाल भंडारे संपन्न

Apr 2, 2026 - 18:43
 0
रामगढ़ में हनुमान जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य आयोजनों के साथ विशाल भंडारे संपन्न

रामगढ़ (अलवर/ अमित भारद्वाज)। कस्बे में गुरुवार को हनुमान जयंती का पर्व परंपरागत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मुख्य बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर सहित कस्बे के विभिन्न देवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ लिया।

मुख्य बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पुजारी दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों और रामायण पाठ का समापन गुरुवार को विधि-विधान से हवन व महाआरती के साथ हुआ। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भक्ति संगीत और आकर्षक सजावट से पूरा मंदिर परिसर बजरंगबली के जयकारों से गुंजायमान रहा।

इन मंदिरों में भी रही विशेष धूम: मुख्य मंदिर के साथ-साथ कस्बे के बड़ी बावड़ी हनुमान मंदिर, कृष्ण साई दास मंदिर, पीपल वाले हनुमान मंदिर और भूड वाले हनुमान मंदिर में भी भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी मंदिरों में सुंदरकांड पाठ के पश्चात भंडारे वितरित किए गए, जिनमें सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही।

सेवा और समर्पण की दिखी मिसाल: आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समितियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों, ग्राम वासियों और युवा स्वयंसेवकों ने अपनी सराहनीय सेवाएं दीं। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के अनन्य भक्त हनुमान जी के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................