केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने वीडियो कॉल से रक्त दाताओ का जताया आभार

शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह व वरिष्ठ नेता जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि विश्व व्यापी कोरोना महामारी संक्रमण के दौरान रक्त की कमी ना हो इस उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओ ने देश भर रक्तदान का बीड़ा उठाया है

May 5, 2020 - 16:32
 0
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने वीडियो कॉल से रक्त दाताओ का जताया आभार

डीग 5 मई  भारतीय जनता पार्टी  ग्रामीण मंडल डीग द्धारा उप खंड के गांव अऊ स्थित जय श्रीराम सी0 सै0 स्कूल में मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में कर्मवीर भाजपा कार्यकर्ताओ ने 31 यूनिट रक्तदान किया।

भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण  शर्मा के तत्वाधान में  डिस्टनसिंग सेनेटाइजेसन मास्क इत्यादि का पूर्ण पालन करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  उक्त शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह व वरिष्ठ नेता जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि विश्व व्यापी कोरोना महामारी संक्रमण के दौरान रक्त की कमी ना हो इस उद्देश्य से भाजपा कार्यकर्ताओ ने देश भर रक्तदान का बीड़ा उठाया है । उन्होंने इस मौके पर सभी  रक्तदाताओं का सम्मान किया।तथा  कोरोना योद्धा डॉ भुवनेश मित्तल के नेतृत्व में आए पांच सदस्यीय चिकित्सा दल का कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि भारत सरकार के साथ साथ भाजपा का कार्यकर्ता इस संकट काल मे आमजन के दुखदर्द में सहयोगी बन रहे है। उन्होंने कहा कि लोक डाउन के कारण जरूरतमंदों की सेवा कार्य मे कार्यकर्ता और अधिक गति लाएंगे। उन्होंने   वैश्विक महामारी में आगे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले कर्मवीर रक्तदाताओं के उज्वल भविष्य की कामना की।

डीग से पदम जैन की रिपोर्ट     

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................