1000 रू0 के इनामी स्थाई वारण्टी सहित 6 अन्य स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार

महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर द्वारा वांछित अपराधी/वारंटी/स्थाई वारंटी/ईनामी अपराधी के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर श्यामसिंह द्वारा वारंटी व स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से 6 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।

Mar 19, 2023 - 07:29
 0
1000 रू0 के इनामी स्थाई वारण्टी सहित 6 अन्य स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार

भरतपुर,राजस्थान

महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर द्वारा वांछित अपराधी/वारंटी/स्थाई वारंटी/ईनामी अपराधी के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान के  तहत जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर श्यामसिंह द्वारा वारंटी व स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों से 6 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।

  1. थाना अटलबंदः- वृत्ताधिकारी वृत्त शहर सतीश कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाधिकारी विजयसिंह उ.नि. के नेतृत्व में थाना अटलबंद की पुलिस टीम द्वारा फरार ईनामी स्थाई वारन्टी थाना उधोगनगर के हिस्ट्रीशीटर राजेश सिह जाति राजपूत उम्र 49 साल निवासी सिमको लेवर कॉलोनी थाना उधोगनगर भरतपुर हाल सैदपुर थाना महुआ जिला वैशाली बिहार को गिरफ्तार किया गया है। उक्त वारंटी विगत 20 वर्ष से फरार चल रहा था जिस पर कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर की ओर से 1000 रू0 का ईनाम घोषित किया हुआ था। उक्त आरोपी थाना उधोगनगर के 4 प्रकरणों में वांछित, थाना मथुरागेट के 2 प्रकरणों में स्थाई वारन्टी तथा थाना अटलबंद के प्रकरण सं. 247/1997 में स्थाई वारंटी था। इसी प्रकार वृत्ताधिकारी वृत शहर सतीश वर्मा के सुपरविजन में वांछित मुल्जिमानों की गिरफ्तारी थानाधिकारी थाना अटलबंद विजयसिंह उ.नि. के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम द्वारा थाने के प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारंटी देवेन्द्र उर्फ देवो जाति सीगलीगर उम्र 32 साल निवासी कस्वा सेवर को गिरफ्तार किया गया।
  2. थाना सीकरीः- वृत्ताधिकारी वृत नगर रोहित कुमार के सुपरविजन में वांछित मुल्जिमानों की गिरफ्तारी थानाधिकारी थाना सीकरी नरेश शर्मा उ.नि. के नेतृत्व में नवलकिशोर स.उ.नि. मय जाप्ता द्वारा गांव बडका थाना सीकरी से धारा 143, 379, 411, 353 आई.पी.सी. के स्थाई वारन्टी दिल्ला जाति मेव उम्र 56 साल निवासी बडका थाना सीकरी को गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार श्री बनैसिंह स.उ.नि. मय जाप्ता द्वारा थाना सीकरी के धारा 323, 341, 336, 504 आई.पी.सी. स्थाई वारन्टी लियाकत जाति मेव उम्र 28 साल निवासी बूडली थाना सीकरी को गिरफ्तार किया गया है।
  3. थाना मथुरागेटः- वृत्ताधिकारी वृत शहर सतीश वर्मा के सुपरविजन में वांछित मुल्जिमानों की गिरफ्तारी थानाधिकारी थाना मथुरागेट रामनाथ पु.नि. के नेतृत्व में शिवलाल सउनि मय जाप्ता द्वारा थाना मथुरागेट के करीब 8 वर्ष से फरार स्थाई वारन्टी मोहनश्याम जाति ब्राह्मण उम्र 40 साल निवासी अवार थाना कुम्हेर को गिरफ्तार किया गया है।
  4. थाना डीग कोतवालीः- वृत्ताधिकारी वृत डीग आशीष कुमार के सुपरविजन में वांछित मुल्जिमानों की गिरफ्तारी थानाधिकारी थाना डीग कोतवाली दौलतराम पु.नि. के नेतृत्व में भूपेन्द्रसिंह हैड कानि. मय जाप्ता द्वारा थाना डीग कोतवाली के करीब 8 वर्ष से फरार स्थाई वारन्टी महेन्द्र जाति जाट निवासी बहज थाना डीग कोतवाली व 2. अशोक जाति जाट निवासी बहज थाना डीग कोतवाली को गिरफ्तार किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................