श्री कामधेनु बालाजी मंदिर मे रूद्राक्ष वितरण आयोजन के दूसरे दिन 2500 लाभार्थियों को मिले रूद्राक्ष

Jul 13, 2023 - 02:05
 0
श्री कामधेनु बालाजी मंदिर मे रूद्राक्ष वितरण आयोजन के दूसरे दिन 2500 लाभार्थियों को मिले रूद्राक्ष

भीलवाडा (राजस्थान/राजकुमार गोयल) कामाख्या देवी आसाम तथा श्री कामधेनु बालाजी मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय  अभिमंत्रित रूद्राक्ष वितरण आयोजन के दूसरे दिन 2500 श्रृद्धालुओ ने रूद्राक्ष प्राप्त किए ।
आयोजन संयोजक जगदीश हेडा ने बताया कि श्रावण मास को भगवान शिव की आराधना को विशेष उत्सव के रूप मे मनाते हुए भीलवाडा मे पहली बार 5100 अभिमंत्रित रूद्राक्ष वितरण का आयोजन रखा गया जिसमे पहले ही  दिन लगभग 1700 श्रृद्धालुओ ने तथा दूसरे दिन 2500 श्रृद्धालुओ ने बडी श्रृद्धा और आस्था के साथ अभिमंत्रित रूद्राक्ष प्राप्त किए ।
श्री कामधेनु बालाजी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी बसंत कुमार भट्ट ने बताया कि महाकाल उपासक श्री विनोद कुमार शर्मा के सानिध्य मे आयोजित इस तीन दिवसीय रूद्राक्ष वितरण आयोजन का समापन गुरूवार को रहेगा जिसमे प्रातः 9 बजे से 3 बजे तक मंदिर निर्माण कार्य मे सहयोग करने वाले सदस्यो को प्राथमिकता के आधार पर अभिमंत्रित रूद्राक्ष वितरित किए जाएंगे । उक्त आयोजन मे अनिल न्याती, मुकेश अग्रवाल, कन्हैया लाल खेतान,  ओम प्रकाश लड्ढा, मुकेश यादव, सोनू माली, रोशन माली, राम चंद्र मूंदडा, अमित काबरा, संजय तापडिया , बाबू सिंह चौहान सहित अनेक सदस्यो एवं स्थानीय निवासियों द्वारा सहयोग किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है