बानसूर में बघेरे ने खेत में किया हमला, 2 लोग घायल।

Sep 15, 2023 - 12:04
Sep 15, 2023 - 12:11
 0
बानसूर में बघेरे ने खेत में किया हमला, 2 लोग घायल।

बानसूर,कोटपुतली-बहरोड़ 

बानसूर के गांव रामपुर में आज सुबह करीब 10 बजे खेत में बाजरे की कटाई करते समय बघेरे ने हमला कर दिया। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना रामपुर के लेकड़ी की घाटी के पास भैरू मंदिर के पास की घटना है। जहां गिरधारी सैनी (50)पुत्र सरदारा राम सैनी मंदिर में दर्शन के लिए गए हुए थे। इसी दौरान बघेरे ने जानलेवा हमला कर दिया। इसी दौरान चीखने चिल्लाने पर पास के खेतों में काम कर रहे महेन्द्र यादव (40)पुत्र मंगलराम निवासी खोहरी बचाने के लिए आए तो बघेरे ने उस पर भी हमला कर दिया। जिसमे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में गिरधारी सैनी के पेट को फाड़ दिया। सूचना पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को रामपुर सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत में दोनों को बानसूर रैफर कर दिया। वही गिरधारी सैनी की हालत गंभीर बताई जा रही है।  वन विभाग के वनपाल मनोज नागा ने बताया कि सूचना मिली कि बघेरे ने दो लोगों पर हमला कर दिया सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि भैरू घाटी के पास दो लोगों को घायल कर दिया। 

रामपुर सीएचसी के डॉक्टर राहूल लाटा ने बताया कि एक जने के हाथ को तथा दूसरे के पेट को खा गया बघेरे , बघेरे के हमले में दो लोग घायल हुए हैं। जिसमें गिरधारी सैनी के पेट को फाड़ दिया। जिसमें दोनो को बानसूर उप जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जिसमें गिरधारी सैनी की हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर कर दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow