प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय में आंखों का चिकित्सा शिविर: हजारों मरीजों को लाभ

Sep 17, 2023 - 16:02
Sep 17, 2023 - 16:21
 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय में आंखों का चिकित्सा शिविर: हजारों मरीजों को लाभ

बानसूर (गोपाल कृष्ण) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आज बानसूर में भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य महेन्द्र यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर विशाल आंखों का चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें हजारों की संख्या में आंखों के मरीज शिविर में पहुंचकर लाभ उठा रहे हैं।

चिकित्सा शिविर का आयोजन मिश्री देवी आई अस्पताल और रिसर्च सेंटर एवम जिला अंधनता निवारण समिति की ओर से सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 12 बजे तक 500 से ज्यादा मरीजों ने शिविर में रजिस्ट्रेशन करवाकर लाभ उठाया। मरीजों को निशुल्क परामर्श, जांच और दवाइयां दी जा रही है। शिविर में आंखों से संबंधित सेवाओं में प्रसिद्ध डॉक्टरों की टीम ने लैंस प्रत्यारोपण, मोतियाबिंद, नाखूना, पुतली और पर्दे के मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान ऑपरेशन के मरीजों की जांच कर उनका चयन किया गया।

भाजपा नेता महेन्द्र यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर विशाल आंखों का चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें सुबह से ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्गों को शहरों में बड़े अस्पतालों में इलाज करवाने में भारी परेशानी उठानी पड़ती हैं। जिसको लेकर बानसूर,नारायनपुर, हरसौरा मे पहले भी आंखों के चिकित्सा शिविर लगाकर हजारों बुजुर्गों की आंखों का निशुल्क ऑपरेशन करवाया गया है। इसी दौरान आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय पर सेवा दिवस के रूप में आंखों का चिकित्सा शिविर लगाकर सेवाएं दी जा रही है।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उमेद भाया, भाजपा नेता महेन्द्र यादव, जिला उपाध्यक्ष शशिकांत बोहरा, जयप्रकाश गुप्ता मंडल अध्यक्ष, सुभाष स्वामी, उप प्रधान गणेश सैनी, सुरेन्द्र यादव जिला उपाध्यक्ष, मातादीन दहमीवाल, राकेश सिंगल, रमेश रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और डॉक्टरों की टीम और ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow