बानसूर में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा: नेताओं ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा, मोबाइल योजना में घोटाला का आरोप।"

Sep 20, 2023 - 13:35
Sep 20, 2023 - 16:55
 0
बानसूर में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा: नेताओं ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा, मोबाइल योजना में घोटाला का आरोप।"

बानसूर,कोटपुतली-बहरोड़ 

बानसूर भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा मंगलवार को तय समय के 3 घण्टे बाद बानसूर पहुंची। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। बानसूर की सीमा में प्रवेश करने पर बुटेरी टोल टैक्स पर जिला अध्यक्ष और विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों और सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया । इस दौरान टोल टैक्स से बाईपास डिफेंस ग्राउंड सभा स्थल तक जगह जगह भाजपा नेताओं ने जेसीबी मशीनों से यात्रा के रथ पर फूल बरसाकर स्वागत किया।

परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभा को भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, पुर्व केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी, राव राजेन्द्र सहित भाजपा के बड़े नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

राष्ट्रीय मंत्री और प्रमुख वक्ता अल्का गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और सरकारी नौकरियों में धांधली हुई हैं। शिक्षा को व्यापार का केंद्र बनाकर युवाओं के साथ धोखा किया है। बिजली की कीमतों में 7 बार बडोतरी और 17 बार फ्यूल चार्ज बढ़ाकर आमजन की कमर तोड़ दी है। वीसीआर भरकर कनेक्शन काटने का काम किया है। कांग्रेस राज में सत्ता का दुरूपयोग हो रहा है। अराजकता फैल रही है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर कांग्रेस के मंत्री इसे मर्दों का देश बताते है,जो सरकार महिलाओं का अपमान करें, ऐसी सरकार को रहने का कोई हक नहीं है।

 प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका गांधी भाजपा शासित राज्यों में जाकर कहती हैं कि मै लड़की हु लड़ सकती और जहां कांग्रेस की सरकार है वहा तफरी करने और टाईगर देखने आती है, उन्हे महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों से कोई लेना देना नहीं है। अभी कुछ दिन पहले राजस्थान के टोंक में आई थी, जहा उनकी सभा से तीन किलोमीटर दूरी पर ही एक महिला का शव मिला था। लेकीन उसे कोई देखने तक नही गया।केवल दो पुलिस वालो को भेज दिया गया और जिस दिन वो राजस्थान आ रही थी उसी रात को भीलवाड़ा में एक महिला निर्वस्त्र हालत में मिलती है और उसने दुराचार के लिए कहा लेकीन पुलिस दर्ज नहीं करती है। वही राजस्थान के मुख्य्मंत्री अशोक गहलोत जिनके पास गृह मंत्रालय भी है वो कहते है कि महिलाओ के अत्याचारों के जितने मामले आते हैं उनमें से 59 प्रतिशत से ज्यादा मामले झूठे होते हैं। अगर गृह मंत्री ही ऐसा कहेंगे तो कोन सुनेगा। 

फ्री मोबाईल योजना में घोटाला

राजस्थान में चल रही इंदिरा गांधी स्मार्टफ़ोन योजना को लेकर कहा कि इसमें भी सरकार बड़ा घोटाला और लोगो पर लाठी चार्ज करवा रही है। मोबाईल लेने आ रहे लोगों पर लाठी चार्ज करवा रही है और 5 हजार रूपये का मोबाईल 20 हजार रूपये में खरीद रही है। जिसमे एक मोबाईल फट भी गया जिसने महिला की अलमारी में रखे नगद रूपये भी जल गए। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार हर मामले में विफल रहीं हैं। राजस्थान में परिर्वतन लाना है और संकल्प लेकर जाना है कि अबकी बार इस सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे।

राष्ट्रीय परिषद् सदस्य महेंद्र यादव, पुर्व यूआईटी चैयरमैन देवीसिंह शेखावत, श्याम जगत सिंह तंवर, जिला अध्यक्ष उमेद भाया,जिला उपाध्यक्ष डॉ.शशिकांत बोहरा, गजेन्द्र ज्ञानपुरिया, सज्जन मिश्रा, सतवीर यादव, डॉ .डी आर यादव, कमांडेन्ट सोहनपाल चंदेला, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, उम्मेद भाया,सी आर चौधरी पूर्व केंद्रीय मंत्री,अलका गुर्जर राष्ट्रीय मंत्री,राव राजेन्द्र सिंह, श्रवण सिंह बागड़ी, वसुदेव चावला,नरेंद्र चौधरी, जय प्रकाश शर्मा, हनुमान यादव, सत्येन्द्र शर्मा,एडवोकेट विकास जोशी, कमल मीणा,पूर्ण पार्षद, पप्पू बोस, प्रदीप यादव, राजेंद्र शेखावत, महेश कटारिया, संदीप अग्रवाल, सुनील जाट सहित कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow