कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह यादव के समर्थन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विशाल जनसभा को किया सम्बोधित 

Nov 15, 2023 - 20:03
 0
कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह यादव के समर्थन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विशाल जनसभा को किया सम्बोधित 
कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह यादव के समर्थन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विशाल जनसभा को किया सम्बोधित 

कोटपुतली। ( इशाक खान )कोटपुतली विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान का समय नजदीक आने के साथ-साथ राजनैतिक दलों के बड़े नेताओं के चुनावी दौरे भी शुरू हो गये है। इसी क्रम में कांग्रेस गारन्टी यात्रा के तहत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को कोटपूतली दौरे पर पहुंचे। गहलोत ने कस्बे के डाबला रोड़ पर राज्य सरकार के उच्च शिक्षा, गृह राज्यमंत्री व कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार कांग्रेस टिकिट पर प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह यादव के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। जनसभा में गहलोत को सुनने के लिए कस्बा समेत विभिन्न गांवों व ढ़ाणियों से आये लोगों का अपार जनसमूह उमड़ पड़ा। यही नहीं इस दौरान कार्यकर्ताओं में भी गहलोत के दौरे को लेकर भारी उत्साह व जोश भी दिखाई दिया। हैलीकॉप्टर द्वारा सभा में कुछ घण्टों की देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री गहलोत का राजकीय एलबीएस पीजी महाविधालय के खेल मैदान पर बनाये गये हैलीपेड पर कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह यादव, हरियाणा के महेन्द्रगढ़ से कांग्रेस विधायक व कांग्रेस के जिला चुनाव प्रभारी राव दानसिंह, समाजसेवी नित्येन्द्र मानव, पीसीसी मेम्बर मधुर यादव, जगदीश मीणा, त्रिभुवन सिंह यादव समेत अन्य ने स्वागत किया। वहीं सभा स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भारी नारेबाजी के साथ तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच 51 किलो फूलों की माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि जनता के विश्वास के साथ ही लोकतंत्र में सरकार बनती है। जनता ही जनार्दन है, भाजपा ने कांग्रेस की सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र रचे लेकिन जनता के आर्शीवाद के साथ कांग्रेस सत्ता में बनी रही। यही नहीं 5 वर्षो का कार्यकाल बीतने के बाद भी राजस्थान में कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। पुरे विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि कांग्रेस पार्टी पुन: भारी बहुमत से सरकार में लौट रही है। उन्होंने कहा कि विगत चुनाव में इसी सभा स्थल पर कोटपूतली की जनता की भावना को ध्यान में रखते हुए सरकार आने पर जिला बनाने का वादा किया था, जिसे स्थानीय विधायक राजेन्द्र सिंह यादव के प्रयासों व सरकार की प्राथमिकता के साथ पुरा किया गया है। आने वाले समय में जिले के सम्पूर्ण विकास के साथ मिनी सचिवालय समेत अनेकों योजनायें आनी है। जिसके लिए कांग्रेस प्रत्याशी यादव को जिताये। निश्चित तौर पर वे सरकार में बड़ी भुमिका निभायेगें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यादव को सरकार में गृह राज्यमंत्री बनाया गया, यह उन पर आलाकमान का भरोसा है। इसी भरोसे के चलते ७० वर्ष पूरानी जिले की मांग को भी पुरा किया गया। साथ ही बिजली, पानी, सडक़ से लेकर शिक्षा व स्वास्थ्य की हजारों करोड़ रूपयों की योजनायें दी गई। कोटपूतली में कृषि महाविधालय व पशु चिकित्सा महाविधालय स्वीकृत किये गये। जिनका निर्माण कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में राज्य सरकार ने शानदार कार्य किया जो देश-विदेश में उदाहरण बना। उन्होंने कांग्रेस सरकार बनने पर 07 गारन्टी योजनायें गिनवाते हुए निवर्तमान सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से भी अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न राज्य सरकारें जहां राजस्थान सरकार की योजनाओं का अनुशरण कर रही है, वहीं कई राजनैतिक दल राजस्थान सरकार की योजनाओं पर अपना घोषणा पत्र तैयार कर रहे है। हम भविष्य के राजस्थान की योजना पर कार्य कर रहे है। जिसके लिए विजन-2030 डॉक्यूमेंट बनवाया गया है। युवाओं को पढऩे के लिए देश-विदेश भेजा जा रहा है।

सरकारी योजना में 25 लाख रूपयों तक के मुफ्त ईलाज की स्कीम पुरे देश में कही नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रचण्ड बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाये। इससे पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह यादव ने मुख्यमंत्री का स्वागत भाषण देते हुए उनके कोटपूतली दौरे पर आभार व्यक्त किया। यादव ने कहा कि कोटपूतली की जनता का आर्शीवाद हमेशा उनके साथ रहा है। इसी आर्शीवाद व भरोसे पर खरे उतरते हुए कोटपूतली की शांति, सद्भावना व निरन्तर विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करेगें। मुख्यमंत्री ने भाजपा छोडक़र कांग्रेस में आये पंसस विक्रम सिंह यादव का भी दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। संचालन एड. मनोज चौधरी ने किया। इस दौरान सभापति प्रतिनिधि एड. दुर्गाप्रसाद सैनी, प्रधान प्रतिनिधि इन्द्राज रावत, पीसीसी मेम्बर नरसी गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया लाल सैनी व गोकुल चंद आर्य, पूर्व अध्यक्ष छीत्तरमल सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एड. रामजीलाल यादव, पूर्व जिला प्रमुख मूलचंद मीणा, पूर्व चैयरमैन शंकर लाल सैनी, मीणा समाज के तहसील अध्यक्ष व कांग्रेस नेता इंजी. दिनेश मीणा, कांग्रेस नेता विराट यादव, बी एल यादव, बिड़दीचंद हवलदार, एड. भोजराज यादव, पूर्व पार्षद भीखाराम सैनी, पार्षद तारा पूतली, राजेन्द्र मीणा, प्रदीप सैनी, सुरेन्द्र सैनी, मण्डी अध्यक्ष रमेश चंद सैनी, मिथलेश टांक, कृष्ण कारोडिय़ा, राकेश सैनी, बबलू सैनी, सोनू आर्य, उमेश आर्य, सीताराम सैनी, कमल मीणा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................