राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रैणी उपखंड क्षेत्र में भाजपा नेता बन्नाराम मीणा ने पिनान में किया परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत

Sep 21, 2023 - 19:37
 0
राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रैणी उपखंड क्षेत्र में भाजपा नेता बन्नाराम मीणा ने पिनान में किया परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत

अलवर (रितिक शर्मा) अलवर जिले के राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रैणी उपखंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का भाजपा नेता बन्नाराम मीणा ने भव्य स्वागत किया।परिवर्तन यात्रा जैसे ही पिनान कस्बे में पहुंची।  कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों और आम जनता ने जोरदार स्वागत करके यह बता दिया कि विधानसभा की जनता और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता बन्नाराम मीणा ने कहा कि वर्ष 2018 में कांग्रेस की सरकार झूठे वादे करके सत्ता में आई थी। चाहे किसानों की कर्ज माफी का मामला हो या बिजली पानी के बिलों का मामला हो या रोजगार का मामला या कानून व्यवस्था का मामला हर मुद्दे पर गहलोत सरकार विफल रही है। पिछले05 साल में प्रदेश में सिर्फ 10 प्रतिशत किसानों का भी कर्जा माफ नहीं हुआ है वही कर्ज माफ नहीं होने के कारण किसानों को रिकवरी के नोटिस मिले जिसके चलते किसानों को आत्महत्या जैसे कदम उठाने पड़े बन्नाराम मीणा ने कहा कि राजस्थान में बिजली की दरे सबसे ज्यादा है। और 100 यूनिट बिजली फ्री करने का सिर्फ ढकोसला किया जा रहा है‌। यही हाल बेरोजगार भत्ते का है। सिर्फ दो साल तक गिने चुने बेरोजगारों को ही बेरोजगारी भत्ता मिला। उन्होंने कहा कि राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा में आज सबसे बड़ी समस्या पेयजल को लेकर है। लेकिन जल जीवन मिशन की योजना को गहलोत सरकार ने फेल कर दिया है। केंद्र सरकार ने करोड़ों रुपए की धनराशि राजस्थान को भेजी है। वहीं  पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना ईआरसीपी में गहलोत सरकार ने अडचन पैदा की है। घर घर नल योजना नहीं पहुंची जिससे क्षेत्र की जनता को पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष बाद में राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अब प्रदेश के साथ क्षेत्र की जनता का भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को पूरा सहयोग और समर्थन मिल रहा है। और राजस्थान में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा। माचाड़ी नागपाल शर्मा ने बताया की इस दौरान यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी सहित हजारों की संख्या में जनता मौजूद रही। भाजपा में दावेदारी दिखाने के लिए चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों ने परिवर्तन यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैणी उपखंड में अपनी अपनी चुनी हुई नियुक्त जगह पर परिवर्तन यात्रा का बढ़ चढ़कर भव्य स्वागत किया। परिवर्तन सभा योगी ओर मोदी व भारत माता कि जय के जयकारे से  गुंज उठी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................