शिक्षक संघ राष्ट्रीय भुसावर के वार्षिक चुनाव सम्पन्न:    हेमेंद्र प्रकाश दत्तात्रेय 5 वीं बार अध्यक्ष एवं मंत्री बालस्वरुप पाण्डेय बने

Sep 24, 2023 - 17:03
Sep 24, 2023 - 17:20
 0
शिक्षक संघ राष्ट्रीय भुसावर के वार्षिक चुनाव सम्पन्न:    हेमेंद्र प्रकाश दत्तात्रेय 5 वीं बार अध्यक्ष एवं मंत्री बालस्वरुप पाण्डेय बने

वैर (भरतपुर राजस्थान ) 

भुसावर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा भुसावर के वार्षिक निर्वाचन सुजानसिंह निर्वाचन अधिकारी व पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह व्याख्याता तथा हरिशंकर शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के सानिध्य मे स्थानीय चेतन विद्या मंदिर मे सर्व सम्मति से निर्विरोध संपन्न हुए

पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह के अनुसार अध्यक्ष हेमेंद्र प्रकाश दत्तात्रेय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बारोली 5 वी बार अध्यक्ष एवं बालस्वरुप पाण्डेय पुनः मंत्री के अलावा सभाध्यक्ष डालचंद महावर, उपसभा अध्यक्ष गोविन्द माधव पाण्डेय, विष्णु कुमार बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज साहरिया,चेतन्य प्रकाश अवस्थी उपाध्यक्ष पुरुष ,श्रीमती नीलम शर्मा उपाध्यक्ष महिला,महिला मंत्री उषा गोयल,अतिरिक्त महिला मंत्री रेनू सोलंकी,कोषाध्यक्ष श्रीफल गुर्जर, महिला शिक्षक कविता कुमारी, जिला महासमिति सदस्य दीपक पाण्डेय,रत्नेश कुमार शर्मा,मनोज सहारिया , श्रीफल गुर्जर, व सुभाष शर्मा निर्वाचित किये गए! निर्वाचित कार्यकारिणी क़ो पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह और निर्वाचन अधिकारी सुजानसिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow