पी एम् केयर फंड में भेजी 31हजार की सहायता राशि साथ ही सौंपे एक हजार माक्स

संस्था श्री बल्लभ राम शर्मा मानव सेवा समिति की ओर से कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से देश की जंग में सहायता स्वरूप भेट

May 29, 2020 - 22:35
 0
पी एम् केयर फंड में भेजी 31हजार की सहायता राशि  साथ ही सौंपे एक हजार माक्स

भरतपुर, राजस्थान 
डीग - 29 मई||  भाजपा  ग्रामीण मंडल डीग के अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा ने शुक्रवार को अपनी संस्था श्री बल्लभ राम शर्मा मानव सेवा समिति की ओर से कोरोना वायरस वैश्विक महामारी  से देश की जंग में सहायता स्वरूप  31हजार रुपए की राशि पी एम केयर फंड में  भेजी है । भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शर्मा ने  इसके अलावा एक हजार थ्री प्लाई माक्स सांसद   श्रीमती रंजीता कोली और भाजपा ज़िला अध्यक्ष डॉ शैलेश सिंह को ज़रूरतमंद लोगों में वितरण करने हेतु प्रदान किए है।

डीग से पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow