उच्चैन में छात्रों को कला किट, बैग वितरितः पीएम श्री योजना के तहत प्राइमरी स्तर के 78 बच्चे लाभान्वित
भरतपुर (विष्णु मित्तल) भरतपुर जिले के उच्चैन के पीएम श्री शहीद रामबाबू राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा पहली से पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं को कला किट और बैग वितरित किए गए। यह वितरण प्रधानाचार्य युधिष्ठिर सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
प्रधानाचार्य युधिष्ठिर सिंह ने बताया कि यह सामग्री पीएम श्री योजना के अंतर्गत प्राइमरी स्तर के विद्यार्थियों को प्रदान की गई है। इस पहल से कुल 78 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए हैं।

