अज्ञात लोगों ने चन्दन के वृक्षों को पहुंचाया नुक़सान :किसान ने कराया मामला दर्ज

Dec 2, 2023 - 15:48
Dec 2, 2023 - 15:55
 0
अज्ञात लोगों ने चन्दन के वृक्षों को पहुंचाया  नुक़सान :किसान ने कराया मामला दर्ज

वैर- उपखंण्ड भुसावर के गॉव सलैमपुर कलां निवासी एक किसान ने थाना भुसावर पहुॅचकर अज्ञात लोगों द्वारा चन्दन के पेडों को नुकसान पहुॅचाने का मामला दर्ज करवाते हुए कार्यवाही करने की मांग की है।गॉव सलैमपुर कलां निवासी लखनलाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वे 2010 से चन्दन की खेती कर रहे हैं। हाल ही शादी में जाने के दौरान पीछे से खेत पर अज्ञात लोगों ने चन्दन के एक दर्जन से अधिक पेडों को नुकसान पहुॅचाने का कार्य किया है और बडे बडे पेडों को काट दिया है। जिसको लेकर थाना भुसावर में पहुॅचकर मामला दर्ज करवाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow