रसिक संत श्री स्वामी हरिदास महाराज का 545 वां आविर्भाव महोत्सव 25 से शुरु

Aug 22, 2025 - 15:17
Aug 22, 2025 - 15:33
 0
रसिक संत श्री स्वामी हरिदास महाराज का  545 वां आविर्भाव महोत्सव 25 से शुरु

वृंदावन - श्री स्वामी हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में होटल बसेरा ब्रजभूमि में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें रसिक संत श्री स्वामी हरिदास जी महाराज का सप्त दिवसीय 545 वां आविर्भाव महोत्सव के कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। 
25 अगस्त 2025 सोमवार से 31 अगस्त 2025 रविवार तक श्री राधा प्रसाद धाम गोपाल खार, परिक्रमा मार्ग श्रीधाम वृन्दावन में सभी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। प्रतिदिन 136 तीर्थ स्थलों से लाये गए पवित्र जल से स्वामी श्री हरिदास जी महाराज का अभिषेक करने से कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। 
25 अगस्त 2025 सोमवार को सुबह 8:00 बजे से स्वामी श्री हरिदास जी महाराज का स्थापना महोत्सव एवं सायं 6:00 बजे से भजन संध्या रसिक गायक कुंज बिहारी दास जी द्वारा की जाएगी।26 अगस्त 2025 मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से बृजवासी बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सायं 6:00 बजे से दयाचंद दिल्ली वाले एवं ममता सांवरिया जी द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम होगा।27 अगस्त 2025 बुधवार को महाअभिषेक महाआरती के आयोजन के साथ संत बृजवासी व परम पूज्य गंगा बाबा के सानिध्य में 545 कमल से पुष्पर्जन एवं यमुना महारानी की महा आरती केसी घाट वृंदावन में की जाएगी।28 अगस्त 2025 गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे से शास्त्रीय संगीत अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कैलाश पीयूष जी द्वारा होगा तत्पश्चात राष्ट्र विख्यात बलिदानियों की वीरांगनाओं का सम्मान किया जाएगा।29 अगस्त 2025 शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे से शास्त्रीय संगीत ध्रुपद धमाल गायन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मधुकर जी मुंबई वाले द्वारा प्रस्तुति की जाएगी, इसके बाद समाज के विभिन्न क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।30 अगस्त 2025 शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से विद्युत गोष्ठी एव श्री स्वामी हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री राधा प्रसाद देव जी महाराज द्वारा रचित ग्रंथ का विमोचन किया जाएगा सायं 6:00 बजे से केशव देव भक्त मंडल मथुरा वालों की तरफ से भजन संध्या का कार्यक्रम होगा।31 अगस्त 2025 रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन दोपहर 12:00 बजे किया जाएगा जिसमें ब्रजमंडल के संत महंत महामंडलेश्वर एवं नेत्रहीन विधवा माता आदि भाग लेंगे। 4:00 बजे से पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
महोत्सव के मुख्य संयोजक महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि प्रतिवर्ष श्री स्वामी हरिदास जी महाराज का प्राकट्य महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ श्री स्वामी हरिदासीय राधाप्रसाद सेवा ट्रस्ट द्वारा मनाया जाता है। जिसमें संपूर्ण भारतवर्ष से पधारे हुए भक्त एवं श्रद्धालु बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हैं।आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि श्री स्वामी हरिदास जी का आविर्भाव महोत्सव संपूर्ण ब्रजभूमि का एक प्रमुख उत्सव बन चुका है वर्ष भर स्वामी श्री हरिदास जी महाराज के भक्त इस आयोजन का इंतजार करते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................