मकराना चर्च में मनाया क्रिसमस का पर्व

Dec 25, 2023 - 18:02
 0
मकराना चर्च में मनाया क्रिसमस का पर्व

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के बाईपास रोड़ पर स्थित मदर टैरेसा चर्च में क्रिसमस का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। चर्च के पादरी पास्टर साविओ ने जानकारी देते हुए बताया की कई दिनों से लोग अपने घरों को सजाकर घर घर जाकर गीतों को गाकर क्रिसमस मना रहे थे। उन्होंने बताया क्रिसमस केवल एक दिन का नहीं होता है। 22 तारीख से लेकर 6 तारीख तक का क्रिसमस रहता है। प्रभु यीशु मसीह धरती पर शांति का संदेश देने के लिए आए थे। जिस प्रकार पवित्र बाइबल में से पहाड़ी वाला उपदेश पढ़ते हैं कि हमें दूसरों के लिए जीना चाहिए और दूसरों की सेवा करनी चाहिए। उसी प्रकार सभी को एक दूसरों की मदद करते हुए जीवन यापन करना चाहिए। इस दिन सभी ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई देते हुए केक और उपहार भेंट करते हुए क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................