भाजपा एसटी मोर्चा के नवनियुक्त जिला महामऺत्री का स्वागत

Jan 29, 2024 - 18:34
Jan 29, 2024 - 18:38
 0
भाजपा एसटी मोर्चा के नवनियुक्त जिला महामऺत्री का स्वागत

राजगढ भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से निजी कार्यालय पर भाजपा एस टी मोर्चा अलवर दक्षिण मे नवनियुक्त जिला महामऺत्री रूपनारायण मीणा का स्वागत किया। पूर्व पालिका बिल्डिंग चेयरमैन प्रमोद शर्मा ने बताया कि भाजपा अलवर दक्षिण के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता की सहमति से एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश मीना ने जिला महामऺत्री पद पर राजगढ नगर पालिका पार्षद रुपनारायण मीना को नियुक्त किया है। इस मौके पर राजगढ भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से नवनियुक्त जिला महामऺत्री मीणा का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। वही राजगढ कैमिस्ट एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष मोहन लाल बैडा का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर पार्षद बैनी प्रसाद सैनी ने कहा कि मीणा के जिला महामंत्री बनने से संघठन को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर पार्षद माऺगेलाल सैनी, ओबीसी मोर्चा के जिला महामऺत्री शेखर तमोली, एडवोकेट विश्वास मित्तल, अशोक शर्मा, तरूण राठिया, प्रेमनारायण मीना, चेतन जायसवाल, अजय निदानिया सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow