सृजक संस्थान, की ओर से 12 जुलाई को होगा मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन
अलवर (कमलेश जैन) अलवर की प्रतिष्ठित एवं सक्रिय साहित्यिक संस्था सृजक' की ओर से माह जुलाई की मासिक कवि गोष्ठी आगामी 12 जुलाई( रविवार) को दोपहर 2:30 बजे रेलवे स्टेशन के सामने संजय नगर कॉलोनी स्थित एम.एन.सी. आई. शिक्षण संस्थान के सेमीनार हॉल में संस्थान अध्यक्ष सरदार अमरीक सिंह 'अदब'की अध्यक्षता में सम्पन्न होने जा रही है। संस्थान के सचिव रामचरण राग ने बताया कि इस अवसर पर अलवर के वरिष्ठ एवं युवा कविगण अपनी समसामयिक विषयों पर लिखी गई कविताओं का पाठ करेंगे। प्रतिष्ठित साहित्यिक अभिरुचि सम्पन्न व्यक्तियों से अपील की है, कि इस कवि गोष्ठी में उपस्थिति होकर, इसको गरिमा प्रदान करें।


