सोलंकी अस्पताल की कैंटीन में मिलावटी खाना परोसे जाने की शिकायत, फूड विभाग की टीम की कार्यवाही
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के नगली सर्कल स्थित सोलंकी अस्पताल में मरीजों को मिलावटी और बासी खाना परोसे जाने की शिकायत सामने आई है ।इसकी सूचना फूड विभाग को देने पर फूड इंस्पेक्टर केशव गोयल के नेतृत्व में विभागीय टीम अचानक अस्पताल पहुँची और कैंटीन में मौजूद खाद्य सामग्री तथा तैयार भोजन की जांच की।
इंस्पेक्टर केशव गोयल ने बताया कि विभाग को शिकायत मिली थी कि अस्पताल की कैंटीन में भर्ती मरीजों को बासा है और निम्न गुणवत्ता का खाना परोसा जा रहा है।इस पर टीम ने मौके पर मौजूद भोजन, मसाले, तेल और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए तथा कैंटीन की साफ-सफाई व्यवस्था की भी जांच की। टीम द्वारा लिए गए सभी सैंपल आगे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।