भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत रतनपुरा गांव में आयोजित हुई कार्यशाला, कार्यशाला में केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

Feb 8, 2024 - 17:44
 0
भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत रतनपुरा गांव में आयोजित हुई कार्यशाला, कार्यशाला में केंद्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

सकट ,अलवर 

सकट भाजपा के राजपुर धमरेड मंडल में गांव चलो अभियान के तहत गांव रतनपुरा गोठ की चौकी पर स्थित हनुमानजी महाराज मंदिर प्रांगण में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन मंडल अध्यक्ष कमल जैन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा के दौसा जिला संगठन प्रभारी एवं अलवर के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह नरूका ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र के समकक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया। और उन्होंने कार्यकर्ताओं व पार्टी के पदाधिकारी को गांव चलो अभियान के अंतर्गत किए जाने वाले कार्य एवं जनसंपर्क के बारे में जानकारी दी गई साथ ही कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाने के लिए सुझाव लिए गए। कार्यशाला के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने सकट क्षेत्र के सबसे बड़े देवती राम सागर बांध को ईआरसीपी की डीपीआर योजना में जुड़वाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम भाजपा दौसा जिला संगठन प्रभारी संजय सिंह नरूका को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर संयोजक रामोतार शर्मा, सहसंयोजक ओम प्रकाश ओजट, मंडल उपाध्यक्ष रामकरण सैनी, कृष्ण अवतार शर्मा, श्याम जोनेटा, महामंत्री रामावतार शर्मा, हरिकिशन मीणा, जिला परिषद सदस्य राजेंद्र तिवाड़ी, किशोरी लाल ठेकेदार, हरिओम यादव, राजेंद्र मीणा, ओमप्रकाश जोशी, सुल्तान सिंह राजपूत, सुरेश चंद शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, जय राम गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  •  राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................