हार्वर्ड विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित हुई मकराना की साहित्यकार रंजना वैष्णव

Feb 22, 2024 - 19:35
 0
हार्वर्ड विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित हुई मकराना की साहित्यकार रंजना वैष्णव

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। दुनिया के सबसे बड़े कवि सम्मेलन में प्रतिभा कर विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा कर मकराना उपखण्ड के सिरसूं गांव की कवयित्री एवं साहित्यकार रंजना वैष्णव ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। बुलंदी संस्था द्वारा कवि सम्मेलन को हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित किया गया है उक्त आयोजन में दुनिया के 55 देश के हिंदी कवियों सहित 1205 कलमकारों ने प्रतिभाग किया साथ ही यह आयोजन 220 घंटे अनवरत आयोजित हुआ। हार्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा सबसे ज्यादा देशों की सहभागिता सहित अनवरत 220 घंटे आयोजित होने पर यह आयोजन विश्व रिकॉर्ड में सम्मिलित किया गया है। उल्लेखनीय है कि बुलंदी संस्था ने वर्ष 2021 और 2022 में 207 घंटे और 400 घंटे अनवरत वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित करवाकर तीन बार विश्व वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी है, जिससे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया। इन सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में रंजना वैष्णव ने भाग लेकर क्षेत्र का गौरव बढाया है। बुलंदी संस्था उत्तराखंड के बाजपुर से संचालित होती हैं, जिसका उद्देश्य नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करना है और इसके लिए संस्था निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही हैं। बहुत ही कम समय में बड़े बड़े आयोजन आयोजित करवा कर बुलंदी संस्था ने अपने नाम को सार्थक कर दिया है संस्था का यह तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड साहित्य जगत की सुर्खियों में बना हुआ है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................