Supreme Court में जमानत याचिकाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है: न्यायमूर्ति गवई

Mar 4, 2024 - 10:02
Mar 4, 2024 - 10:09
 0
Supreme Court में जमानत याचिकाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है: न्यायमूर्ति गवई

उच्चतम न्यायालय के न्यायधीश न्यायमूर्ति भूषण आर गवई ने रविवार को कहा कि शीर्ष अदालत में जमानत याचिकाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है क्योंकि जिला अदालतों या यहां तक कि उच्च न्यायालयों में भी जमानत नहीं दी जा रही हैं।

पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में एक नए न्यायालय भवन के ‘भूमि पूजन’ के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति गवई ने कहा कि उच्चतम न्यायालय में प्रतिदिन 15 से 20 जमानत याचिकाओं पर सुनवाई होती है।  उन्होंने कहा, ‘‘इन दिनों स्थिति यह है कि जिला न्यायालय में जमानत नहीं मिल पाती है। उच्च न्यायालयों में भी जमानत लेना एक चुनौती बन गया है। इसलिए उच्चतम न्यायालय में जमानत के लंबित मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है।’’

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश अभय ओका ने कहा कि विवाह से संबंधित विवाद बढ़ रहे हैं और देशभर में पारिवारिक अदालतों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। कानूनी बिरादरी को ‘‘पूजा-पाठ’’ से बचने की सलाह देते हुए, न्यायमूर्ति ओका ने कहा कि उन्हें संविधान की प्रति के समक्ष सम्मान प्रकट करके अपना कार्यशुरू करना चाहिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow