बोरई में लगा 'परिवर्तन मेला': पुराने वाहनों को बीएस-6 में बदलने पर मिलेंगी कई छूट, 10 साल तक टैक्स माफ

Nov 27, 2026 - 18:57
 0
बोरई में लगा 'परिवर्तन मेला': पुराने वाहनों को बीएस-6 में बदलने पर मिलेंगी कई छूट, 10 साल तक टैक्स माफ

भरतपुर, 27 नवम्बर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण की रोकथाम तथा पुराने व्यावसायिक वाहनों (बीएस-4 एवं इससे पुराने) के स्थान पर आधुनिक एवं कम प्रदूषण फैलाने वाले बीएस-6 वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा परिवर्तन योजना के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को जेएस फोरव्हील्स, बोरई में परिवर्तन मेले का आयोजन किया गया, जिसमें मोटर वाहन निरीक्षक देवेन्द्र सुण्डा उपस्थित रहे।

जिला परिवहन अधिकारी अभय मुद्ल ने बताया कि बोरई में आयोजित परिवर्तन मेले के दौरान वाहन स्वामियों, डीलर प्रतिनिधियों और आमजन को केंद्र व राज्य सरकार की परिवर्तन योजना की विस्तृत जानकारी दी गई तथा मिलने वाले वित्तीय लाभों व प्रोत्साहनों के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दूसरे चरण में परिवहन विभाग की टीम ने कुम्हेर गेट पिकअप स्टैंड पर विशेष जनसंपर्क शिविर लगाया। यहां मोटर वाहन निरीक्षक देवेन्द्र सुण्डा ने पिकअप चालकों और वाहन मालिकों से सीधा संवाद कर उन्हें पुराने बीएस-4 या इससे पुराने व्यावसायिक वाहनों को बदलकर नए बीएस-6 वाहन खरीदने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से वाहन स्वामियों को आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण को भी बल मिलेगा।

योजना के तहत मिलने वाले प्रमुख लाभ

मोटर वाहन निरीक्षक सुण्डा ने बताया कि परिवर्तन योजना के अंतर्गत पुराने व्यावसायिक वाहन के स्थान पर नया बीएस-6 पिकअप या व्यावसायिक वाहन खरीदने पर कई महत्वपूर्ण सुविधाएं दी जा रही हैं:

  • वाहन खरीद पर छूट: नए वाहन की एक्स-शोरूम कीमत पर वाहन निर्माता द्वारा न्यूनतम 8 प्रतिशत की सीधी छूट।

  • पंजीयन व कर में राहत: प्रतिस्थापन वाहन के पंजीयन शुल्क में 100 प्रतिशत छूट और 10 वर्षों तक मोटर वाहन कर में 100 प्रतिशत छूट।

  • पुराने बकाया में माफी: अधिकृत वाहन स्क्रैपिंग केंद्र पर पुराना वाहन स्क्रैप कराने पर लंबित बकाया देनदारियों में माफी का प्रावधान।

  • ऋण पर ब्याज अनुदान: वाहन ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान।

  • ईंधन वाउचर व ईवी प्रोत्साहन: नए बीएस-6 डीजल व सीएनजी वाहनों पर 5 वर्षों तक प्रतिमाह ईंधन वाउचर की सुविधा, जबकि नए इलेक्ट्रिक वाहन की खरीद पर एकमुश्त वित्तीय सहायता मिल सकेगी।

निरीक्षक सुण्डा ने कहा कि परिवर्तन योजना से पुराने प्रदूषणकारी वाहनों को हटाने, एनसीआर क्षेत्र की वायु गुणवत्ता सुधारने और वाहन मालिकों को आर्थिक लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने व्यावसायिक वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे योजना का लाभ लेने के लिए आधिकारिक पोर्टल parivartan.parivahan.gov.in पर पंजीकरण करवाएं और नए बीएस-6 या इलेक्ट्रिक वाहन अपनाकर क्षेत्र को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाने में योगदान दें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................