महुवा में नगर पालिका अध्यक्ष विनीत बंसल के नेतृत्व में पालिकाकर्मियों ने मनाया संविधान दिवस

Nov 27, 2026 - 13:54
 0
महुवा में नगर पालिका अध्यक्ष विनीत बंसल के नेतृत्व में पालिकाकर्मियों ने मनाया संविधान दिवस

महुवा (अवधेश अवस्थी) उपखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन के समीप नगर पालिका महुवा के तत्वावधान में नगर पालिका अध्यक्ष विनीत बंसल के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों द्वारा संविधान दिवस मनाया गया।

नगर पालिका अध्यक्ष विनीत बंसल ने कहा कि देश में 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' की भावना को बनाए रखने के लिए प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है, जिसे राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इसी श्रृंखला में नगर पालिका महुवा के सौजन्य से अध्यक्ष विनीत बंसल, अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजेश मीणा के मार्गदर्शन तथा कनिष्ठ अभियंता पृथ्वीराज के सानिध्य में अंबेडकर भवन, महुवा में यह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

एसबीएम प्रभारी हेमराज बैरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रोहिताश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद और प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर की अमूल्य देन है। इसका मुख्य उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के प्रति सम्मान प्रकट करना और संवैधानिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार कर देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सभी नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना है, क्योंकि इसी संविधान ने हमें लोकतंत्र प्रदान किया है।

इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता पृथ्वीराज ने उपस्थित सभी लोगों को संविधान की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का समापन "संविधान का करेंगे सम्मान, इससे बनेगा राष्ट्र महान" के संकल्प के साथ किया गया।

कार्यक्रम में रोहित शर्मा, लोकेश, राहुल अवस्थी, ओमप्रकाश, भगवान सहाय, निशा, सीता, बुधराम, प्रेम सिंह, राशिद खान, शिवराम मीणा, निजामुद्दीन खान, करतार गुर्जर, विश्राम, लक्ष्मण, रामदयाल, जितेंद्र, ओमवीर, आकाश, सीताराम सहित बड़ी संख्या में पालिकाकर्मी एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है