राजस्व लक्ष्यों को पूरा करने के लिए शनिवार 28 नवम्बर को भी खुले रहेंगे उप पंजीयक कार्यालय
भरतपुर, 27 नवम्बर/ कोशलेन्द्र दत्तात्रेय। महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग द्वारा आवंटित राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजकीय अवकाश के दिन भी उप पंजीयक कार्यालय खुले रहेंगे।
उपमहानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक मुनिदेव यादव ने बताया कि भरतपुर वृत्त के अधीन आने वाले चारों जिलों—भरतपुर, डीग, धौलपुर एवं करौली के सभी उप पंजीयक कार्यालय शनिवार, 28 नवम्बर को राजकीय अवकाश होने के बावजूद सामान्य कार्यदिवस की भांति खुले रहेंगे।
उन्होंने बताया कि शनिवार को सभी उप पंजीयक कार्यालयों में दस्तावेजों के पंजीयन सहित अन्य समस्त राजकीय कार्य नियमित कार्यदिवसों की तरह ही संपादित किए जाएंगे। विभाग के इस निर्णय से आमजन को अवकाश के दिन भी रजिस्ट्री व अन्य विभागीय सेवाओं का लाभ मिल सकेगा, साथ ही विभागीय राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति में भी तेजी आएगी।

