महुवा विधानसभा क्षेत्र के सांथा निवासी छोटूराम मीणा निर्विरोध उप जिला प्रमुख निर्वाचित
महुवा (अवधेश अवस्थी) पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत दौसा जिला परिषद के उप जिला प्रमुख पद पर इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी, महुवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सांथा निवासी छोटूराम मीणा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
छोटूराम मीणा के निर्विरोध उप जिला प्रमुख बनने पर कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों सहित क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान समर्थकों व ग्रामीणों ने उन्हें माला व साफा पहनाकर स्वागत किया और मिठाई बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

